Magazine

चीनी मिल कर्मी के घर में हुई चोरी का खुलासा: गोंडा पुलिस ने 3 चोरों को दबोचा, जेवरात ,नगदी व लैपटाप सहित लाखों रूपये का माल बरामद

Posted on the 03 March 2022 by Tvlnews

थाना मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत 25 फरवरी को चीनी मिल कर्मी पवन कुमार जायसवाल के कमरे से अज्ञात चोरों द्वारा नगदी, जेवरात, लैपटाप व ए0टी0एम0 कार्ड चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना मनकापुर में FIR पंजीकृत कराया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना के खुलासे व आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 मनकापुर को दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों-01. सुमित पाण्डेय, 02. कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अदद अंगूठी पीली धातु, 02 अदद एण्टी०एम० कार्ड, 01 अदद लैपटाप मय चार्जर, 27,00 रू0 नगद व चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी अभियुक्त रजनीश तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सुई धागा पीली धातु सहित लाखों रूपये का माल बरामद किया गया। 

अभियुक्त सुमित पाण्डेय व कृष्ण कुमार यादव जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे तथा चोरी के समान को थाना नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले रजनीश तिवारी को बेच दिया करते थे। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मनकापुर में विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों को उत्साहवर्द्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 

गिरफ्तार अभियक्तगण:

01. सुमित पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय नि0 मरौचा थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा। 

02. कृष्ण कुमार यादव पुत्र साहबदीन नि0 मरौचा थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

 03. रजनीश तिवारी पुत्र मंशा राम तिवारी नि0 ग्राम बल्लीपुर सानी मौजा अकबरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 


Back to Featured Articles on Logo Paperblog