Magazine

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Posted on the 20 August 2022 by Tvlnews

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।


Back to Featured Articles on Logo Paperblog