कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में राजमिस्त्री को अगवा कर हत्या करने वाले अभियुक्त को थाना पनकी पुलिस ने गिरफ्तार किया| कानपुर नगर के थाना पनकी क्षेत्र के पनकी कला निवासी राजमिस्त्री अरूण कुमार कुरील s/o रामकुमार की अगवा कर हत्या कर दी गई थी|
थाना पनकी क्षेत्र के पनकी कला निवासी अपहृत अरूण कुमार कुरील का शव 19 जुलाई, 2022 को कानपुर देहात के थाना गजनेर क्षेत्र के ग्राम गंगरौली से बरामद हुआ था|
पुलिस टीम पनकी व स्वाट टीम सर्विलांस सेल ने हत्या में संलिप्त अभियुक्त अमित कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र हरीलाल कश्यप निवासी ग्राम सपई थाना विधनू कानपुर आऊटर को गिरफ्तार किया, जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया|
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अमित कुमार उर्फ गुड्डू (उम्र 21 वर्ष ) पुत्र हरीलाल कश्यप निवासी ग्राम सपई थाना विधनू कानपुर आऊटर
