नई दिल्ली: पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कांग्रेस ने आज शनिवार को बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। इसमें पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित का नाम शामिल हैं।
2022 यूपी विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम आने के बाद अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके करीब छह महीने बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई है।
प्रेस रिलीज़ में कहा गया, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष एवं प्रान्तीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
अध्यक्ष- बृजलाल खाबरी
प्रान्तीय अध्यक्ष- नसीमुद्दीन सिद्दीकी , अजय राय , वीरेंद्र चौधरी ,नकुल दुबे , अनिल यादव (इटावा) , योगेश दीक्षित