लखीमपुर खीरी में शुरू हुआ दूसरा हाथी रिजर्व, पहले रिजर्व से 4 गुणा अधिक क्षेत्रफल

Posted on the 04 January 2023 by Tvlnews

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दूसरा हाथी रिजर्व शुरू हुआ। क्षेत्र निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व संजय पाठक ने कहा, "राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करते ही तराई हाथी रिजर्व अस्तित्व में आ गया। ये राज्य का दूसरा हाथी रिजर्व है जिसका क्षेत्रफल पहले रिजर्व से 4 गुणा अधिक है।"