उदय भान को मिली हरियाणा कांग्रेस की कमान, श्रुति चौधरी समेत चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

Posted on the 27 April 2022 by Tvlnews

नई दिल्ली:  कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की कमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदय भान को सौंपी है। कांग्रेस की राष्ट्रीयअध्यक्ष सोनिया गांधी ने  कुमार शैलजा की जगह उदय भान को पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया|

नए अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। श्रुति चौधरी, राम किशन गुर्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज, सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया,'' हमारे जुझारू व कर्मठ साथी उदयभान जी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व श्रुति चौधरी, राम किशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज, सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का आभार। यह फैसला हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।