अजय राय बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Posted on the 17 August 2023 by Tvlnews

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पूर्व सांसद बृजलाल खाबरीका स्थान लेंगे। एक अक्टूबर 2022 में बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

इसके अलावा, कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया।