पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड विशेष प्रशिक्षण शिविर

Posted on the 13 April 2022 by Tvlnews

गोंडा:  बी. एड.प्रथम वर्ष एवं डी.एल.एड. प्रथम सेमेस्टर के संयुक्त तत्वावधान में, जगदम्बा शरण सिंह एजु.इंस्टी.एवं माता राज रानी महिला महाविद्यालय बेलसर गोंडा। इस शिविर के मुख्य अथिति रहे डा. मिथिलेश मिश्र जी (पूर्व एसो.प्रो. भूगोल विभाग लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोंडा)

विशिष्ट अतिथि 1. डॉ. गीता रानी यादव प्राचार्य जे.एस.एस.एवं 2.श्री सर्वजीत मिश्र प्राचार्य बी.टी.सी. रहे।इस शिविर का मंच संचालन श्री पुनीत कुमार शुक्ल जी(प्रवक्ता बी.टी. सी.) ने किया।।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय में समय समय पर होने वाले प्रशिक्षिण कार्यक्रमों में प्राप्त प्रमाण पत्रों को उपादेयता एवं प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को अपने व्यवहार में उतारने पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में शामिल शिक्षक श्री निरंकार सिंह विभागाध्यक्ष बी. एड.डॉ मनीष कुमार पाण्डेय,श्री वेद प्रकाश,श्री गिरीश कुमार पाण्डेय , श्रीमती सुनीता सिंह ,श्री देवी दयाल तिवारी ,श्री पवन सिंह तथा श्री सुरेश नारायण चौबे आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव